फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में आजादी का जश्न: अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर BSF DIG ने फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Thu, 15 Aug 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई।
 
विज्ञापन
बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस की धूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। जगह-जगह तिरंगा शान से फहराया गया। फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म निभाई।
विज्ञापन




बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी एसएस चंदेल ने अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर 78वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर चंदेल ने कहा कि मैं सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देता हूं...हम सीमा की सुरक्षा पूरी लगन से कर रहे हैं ताकि देश हर दिन प्रगति करे और हम राष्ट्र को आगे ले जाने में सक्षम हों। ड्रोन के बारे में उन्होंने कहा कि जवानों को मानसिक रूप से मजबूत होने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है...हम उन्हें हमारे सामने आने वाली किसी भी स्थिति के लिए प्रशिक्षित करते हैं। इसलिए, हम इस ड्रोन खतरे से भी प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।
विज्ञापन




 

वहीं अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएफ जवानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। 

आजादी दिवस पर रायकोट में तहसीलदार विशवजीत सिंह सिद्धू ने परेड की सलामी ली। उनके साथ डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा, रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार भी समागम में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न स्कूल के बच्चों ने परेड और रंगारंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मंत्री लालजीत भुल्लर ने फिरोजपुर में फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने फिरोजपुर के हुसैनी वाला बॉर्डर पर स्थित स्मारक पर शहीदों को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।

होशियारपुर में डीसी ने फहराया तिरंगा

होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जिला उपायुक्त कोमल मित्तल मुख्य अतिथि थीं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली।   

पठानकोट में मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने तिरंगा फहराया

पठानकोट में भारी बरसात के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने तिरंगा फहराया। वहीं अमृतसर में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तिरंगा झंडा फहराया।
विज्ञापन



लुधियाना में कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने फहराया तिरंगा

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लुधियाना के पीएयू ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वाजारोणह की रस्म अदा की और परेड से सलामी ली। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। विभिन्न क्षेत्रों में उम्दा प्रदर्शन करने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डीसी साक्षी साहनी समेत सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं पटियाला में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें