फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जोड़कर धर्म को ठेस पहुंचाने के बढ़े मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धर्म समुदाय से जोड़कर कोरोना वायरस फैलाने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन साइबर सेल के पास धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस तरह के वीडियो की शिकायतें पहुंच रहीं हैं। कर्फ्यू के दौरान साइबर सेल के पास करीब 15 शिकायतें आई हैं। इनमें साइबर सेल ने शहर के चार अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज करवाए थे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के अफवाह मैसेज और वीडियो को रोकने के लिए चंडीगढ़ साइबर टीम लगातार पैनी नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के दहशत फैलाने वाले वीडियो अपलोड होने के बाद साइबर सेल ने कड़ा कदम उठाया है। शिकायत में बताया गया है कि किसी एक समुदाय के द्वारा कोरोना वायरस फैलाने और भड़काऊ वीडियो को फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप, समेत अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। यह वीडियो किसी एक धर्म समुदाय के खिलाफ हैं जो दूसरों को उस धर्म और समुदाय के खिलाफ भड़का रहे हैं। साइबर सेल के आला अधिकारियों का कहना है कि ऐसी शिकायतें मिलने पर टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।
पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
शिकायत के आधार पर साइबर सेल फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, टिक टॉक समेत अन्य सोशल मीडिया को चेक करती रहती है। ऐसे में अगर कोई कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाते हुए पकड़ा गया दो साइबर सेल उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार करेगी। सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस फैलाने को लेकर कई सारे वीडियो तेजी से वायरल भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें