चंडीगढ़। शहर के अस्पतालों पर कोरोना के मरीजों का बोझ बढ़ता जा रहा है, ऐसे में वीरवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने आदेश जारी किया कि कोविड मरीज अब सीधे शहर के मिनी कोविड केयर सेंटरों में जाकर भर्ती हो सकते हैं। पहले प्रशासन ने यह तय किया था कि शहर में बनाए गए सभी 9 मिनी कोविड केयर सेंटर में मरीजों को जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 से रेफर किया जाएगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 में सभी कोविड बेड भर गए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में 9 मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं, जहां प्रोफेशनल डॉक्टर व नर्स स्टॉफ मौजूद हैं। यहां ऑक्सीजन की सुविधा, दवाइयां, खाने आदि की व्यवस्था भी है। जीएमसीएच-32 और जीएमएसएच-16 की तरफ से यहां मरीज भेजे जा रहे हैं लेकिन जरूरत पड़ती है तो मरीज सीधे कोविड केयर सेंटर में डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं और अपना इलाज करा सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि इन सेंटरों में प्रशासन के डॉक्टर भी समय-समय पर जाकर मरीजों की देखभाल करते हैं, इसलिए सभी कोविड सेंटर के नंबर जारी किए गए हैं।
स्थान संपर्क व्यक्ति नंबर
बाल भवन-23 एचएस सब्बरवाल 9814300}}113
इंदिरा हॉलीडे होम-24बी अरुनेश अग्रवाल 9216814445
पीजीआई इंफोसिस सराय एचएस सब्बरवाल 9814300113
सेक्टर-38बी (डीआरडीओ अस्पताल) पीसी भाटिया 0172-3957100, 0172-2651824/25
अरबिंदो स्कूल-27 सरताज लांबा 8725005444
जीजीएमएसएसएस-8 अमरविवेक अग्रवाल 9814027754
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-43 अमरदीप सिंह 9867166555
सेक्टर-47 स्थित कम्यूनिटी सेंटर तनु मेहतानी 9888729484
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-34 दीपक चौधरी 9888470225