फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर बढ़ेंगे कोच, ऐक्सट्रा रेल मोटर कार भी चलेगी

Sun, 29 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
कालका टू शिमला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक है, इसलिए इसे ज्यादा डिस्टर्ब नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके जहां तक संभव होगा यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीने के भीतर पुराने सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।
विज्ञापन


कालका-शिमला ट्रैक पर रेलवे कोच बढ़ाए जाएंगे। इतना ही नहीं, ऐक्सट्रा रेल मोटर कार भी चलाई जाएगी। कालका-शिमला ट्रैक पर व्हील की कमी के कारण अब सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। दुर्गापुर स्टील प्लांट से व्हील मिल चुके हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां फिर शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन

टूरिस्ट सीजन में फिर दौड़ेंगी हॉलीडे स्पेशल गाड़ियां

- फोटो : फाइल फोटो
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पद संभालने के बाद कुलश्रेष्ठ पहली बार शनिवार को निरीक्षण के लिए शिमला रेलवे स्टेशन आए। शिमला के स्टेशन अधीक्षक संजय गेरा सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। आरके कुलश्रेष्ठ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, कैंटीन, बुकिंग सेंटर, रिटायरी रूम, वर्कशाप और स्पेशल कोच झरोखा का निरीक्षण किया। 
जीएम ने बताया कि ट्रैक में काफी कमियां पाई गई हैं, जिनकी तुरंत मेंटेनेंस जरूरी है। अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए जाएंगे। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर (पोस्ट इंचार्ज) अभिषेक बिजारनिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि लेह रेल लाइन को स्वीकृति मिलने के बाद सर्वे हो चुका है, अब भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें