फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

Wed, 24 Jul 2019 01:25 AM IST
खुशबू गोयल जीतेंद्र जीत, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे। कुलदीप के सेक्टर-15 स्थित आवास, सिरसा रोड स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी और आदमपुर मंडी स्थित उनके आवास कम प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की तीन टीमों ने सुबह करीब सात बजे एक साथ कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


साथ ही बिश्नोई के गुरुग्राम और दिल्ली स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापे की सूचना है। कार्रवाई में दिल्ली से केंद्रीय आयकर विभाग और रोहतक से आयकर विभाग की टीम शामिल है। देर रात तक कार्रवाई जारी थी। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की तीन टीमें एक साथ विधायक व हीरा कारोबारी कुलदीप बिश्नोई के आवास और प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं। 

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मौके पर मौजूद घर के सदस्यों को अंदर रोके रखा और बाहर से किसी व्यक्ति को नहीं आने दिया। उनके मोबाइल जब्त करने के बाद स्विच ऑफ करके ड्राइवर को दे दिए गए। एक टीम में 10 से 12 सदस्य शामिल रहे। कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार टीमें कागजात, रिकॉर्ड, नकदी, गहने और बैंक डिटेल आदि की जांच कर रही हैं।

हिसार में जसमा देवी, आदमपुर में भव्य थे घर में
आयकर विभाग की रेड के दौरान कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित आवास पर उनकी माता एवं पूर्व विधायक जसमा देवी और कुछ घरेलू नौकर मौजूद थे। भव्य बिश्नोई आज-कल आदमपुर हलके के दौरे कर रहे हैं। वे आदमपुर आवास पर मौजूद थे। उन्हें गांवों में दौरे के लिए निकलना था कि टीम पहुंच गई। कुलदीप बिश्नोई और रेणुका दिल्ली में हैं।

कोई नहीं जा पाया अंदर
आयकर विभाग के छापे की सूचना मिलने पर भजनलाल परिवार के करीबी और पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास राडा, रणधीर पनिहार, गुलजार काहलो सहित कई अन्य लोग पहुंचे। मगर पुलिस ने किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। कुछ देर रुककर सभी चले गए। 
विज्ञापन

हीरे के थोक का कारोबार है कुलदीप का

कुलदीप बिश्नोई ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई का हीरे का थोक का कारोबार है। देशभर के हीरा व्यापारी उनसे हीरे की खरीद करते हैं। विदेश में भी उनका कारोबार है। हिसार में ऑटोमोबाइल एजेंसी और आदमपुर में आढ़त का कारोबार है। 

यह सब सरकारी दबाव का रूटीन छापा है: कुलदीप
आयकर विभाग की टीम ने सुबह सात बजे रेड डाली। 10 बजकर 41 मिनट पर कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका ने फेसबुक पर लिखा कि घबराए नहीं कार्यकर्ता, ये सब सरकारी दबाव का रूटीन छापा है, साफ-सुथरी राजनीति की है और करता रहूंगा। हांसी से विधायक रेणुका बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखा कि हमारे आवास पर छापेमारी हुई है, पर कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि घबराएं नहीं, साफ राजनीति की है और करते रहेंगे।

यह सब राजनीतिक ड्रामेबाजी है। दबाव बनाने के लिए छापा मारा जा रहा है। यह सब कागजों के शेर हैं और कागज पीटने आए हैं। भजनलाल परिवार साफ-सुथरी राजनीति करता आया है और कर रहा है। - रामजीलाल, पूर्व सांसद, राज्यसभा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें