फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में 17 प्रॉपर्टी कारोबारियों के यहां आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज लिए कब्जे में

Thu, 29 Nov 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लुधियाना में बुधवार को आयकर विभाग की लगभग 15 टीमों ने प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े 17 लोगों के 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में दबिश दी है। आयकर विभाग की इस रेड में जम्मू और पंजाब के लगभग 150 अधिकारियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। विभाग के अधिकारी जांच के संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। देर शाम तक आयकर विभाग के अधिकारी प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर जांच में जुटे थे।

विज्ञापन


सुबह से चल रही छानबीन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह आयकर विभाग ने लुधियाना के एक कॉलोनाइजर के प्रतिष्ठान पर दबिश दी। यहां से बरामद दस्तावेजों के आधार पर आयकर अधिकारी छानबीन करने में जुटे हैं। आयकर अधिकारियों ने सराभा नगर, हैबोवाल, फिल्डगंज, दुगरी, एसी मार्केट सहित कई अन्य जगह पर सर्च अभियान चला रखा है। अभी तक की जांच में क्या कुछ मिला है, इस संबंध में कोई अफसर कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो कॉलोनाइजरों से प्रॉपर्टी के दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें