फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स के निशाने पर बड़े ज्वेलर्स, पूछा- अब तक कितना सोना बेचा?

Wed, 16 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
आयकर विभाग ने शहर के ज्वेलरों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। पिछले दो दिन में विभाग ने शहर के कई ज्वेलरों से 8 नवंबर से लेकर अब तक के सभी बिलों की डिटेल मांगी है। 
विज्ञापन

इसे लेकर कई ज्वेलरों में घबराहट है तो कई दुकानें बंद कर अंडर ग्राउंड हो चुके हैं। वहीं, विभाग ने सभी से खासकर 8 नवंबर तक की सुबह से लेकर रात तक के आखिरी बिल तक की पूरी डिटेल मांगी है। 

नोटबंदी की घोषणा के बाद से लेकर सबसे ज्यादा किसी चीज की बिक्री हुई है तो वह पीली धातु । 8 नवंबर को देर रात तक ज्वेलर्स मार्केट में ज्वेलरी की कई दुकानें खुली रही थीं। इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी है। इसे देखते हुए विभाग के अधिकारियों की ओर से पिछले दो दिन में शहर के अधिकतर ज्वेलर्स को नोटिस जारी कर उन्हें 8 नवंबर से अब तक की सारी सेल की डिटेल देने को कहा गया है। साथ ही उन्हें 8 नवंबर की सुबह पहली सेल के बाद से रात की आखिरी सेल तक के बिल दिखाने को कहा गया है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग को पूरी खबर है कि 8 नवंबर की रात अधिकतर ज्वेलर्स शॉप खुली थीं। सबसे अधिक कालाधन यहीं सफेद किया गया।  वहीं आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद से कई ज्वेलर शॉप के शटर बंद पड़े हैं। वहीं एक-दो ज्वेलरों की दुकानें तो 8 नवंबर के बाद से अब तक नहीं खुली हैं। बता दें कि इससे पहले आयकर विभाग ने तलवार ज्वेलर्स और कल्याण ज्वेलर्स के यहां रेड की थी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें