फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गेम्स में शहर के 200 खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नेशनल गेम्स का आयोजन गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसमें चंडीगढ़ के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में हिस्सा ले रहे हैं। नेशनल गेम्स को लेकर खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। इन गेम्स में बीस से अधिक खेलों में 200 के करीब खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ 45 के करीब कोच और ऑफिशल्स जा रहे हैं। नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से जाएंगी। एसोसिएशन के प्रधान अमरिंदर सिंह बजाज ने बताया कि चंडीगढ़ की खेल एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। नेशनल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप आठ को विभिन्न टीमों में जगह दी गई है।
खिलाड़ी इन खेलों में लेंगे हिस्सा
गुजरात में खेली जाने वाली नेशनल गेम्स में शहर से आर्चरी, बॉक्सिंग, क्याकिंग एंड कैनोइंग, तलवारबाजी, जिमनास्टिक, हैडबॉल, जूडो, कबड्डी, मलखंभ, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी, सॉफ्टबाल, सॉफ्ट टेनिस स्क्वैश, ट्राइथोलन, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, वुशू, योग आसन, तैराकी के खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन करवा रही तैयारियां
प्रधान अमरिंदर सिंह बजाज ने बताया कि चंडीगढ़ से खिलाड़ियों को बड़ा दल नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने जा रहा है। इसे लेकर एसोसिएशन अपने लेवल पर खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रही है जिससे कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें