फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किसी के घर जल रहे थे दीये, किसी की आंखों में अपनों का इंतजार...

विज्ञापन
विज्ञापन
खाकी ने चुना फर्ज : वीडियो कॉल पर देखा परिवार का चेहरा, फोन पर सुनी अपनों की आवाज और फिर संभाल ली शहर की सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की दिवाली भी ड्यूटी के नाम रही, घर से दूर रहकर दूसरों के त्योहार को सुरक्षित बनाने में जुटे रहे जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। दिवाली पर शहर की गलियां दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगी। घरों में लक्ष्मी-गणेश की पूजा होगी, बच्चे पटाखे चलाएंगे और परिवार एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटेंगे। हर तरफ उत्सव का माहौल होगा, लेकिन इन खुशियों के बीच चंडीगढ़ पुलिस के कुछ जवान ऐसे भी होंगे, जिनकी दिवाली ड्यूटी के बीच गुजरेगी। घर से दूर रहकर कोई वीडियो कॉल पर पिता का चेहरा देखकर त्योहार की खुशी महसूस करेगा, तो किसी को घर पहुंचे भाई के साथ दिवाली न मना पाने का मलाल रहेगा। अपनों के बीच रहने की चाह तो है, लेकिन शहर की सुरक्षा का फर्ज उनके लिए सबसे पहले है। जब शहरवासी अपने घरों में दीप जलाएंगे, तब ये जवान सड़कों पर मुस्तैद रहकर दूसरों की दिवाली सुरक्षित बनाने में जुटे होंगे। आइए जानें क्या कहते पुलिस जवान-
पिता के साथ दिवाली मनाने की चाह, लेकिन फर्ज पहले
दिवाली पर मेरा मन भी उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने घर जाने और पिताजी के साथ त्योहार मनाने का है। पिताजी भी बेसब्री से मेरा इंतजार कर रहे हैं। उनसे मुझे बेहद लगाव है, लेकिन इस बार भी शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर है। अपनों से दूर रहने का मलाल जरूर रहेगा, लेकिन लोगों की सुरक्षा करना मेरा पहला फर्ज है। ड्यूटी निभाने में भी अपना सुकून और गर्व है। -मीनू, कांस्टेबल, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन

भाई घर पहुंचा, मैं शहर की सुरक्षा में रहूंगी तैनात
दिवाली पर परिवार के लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं। मेरा भाई भी छुट्टी लेकर घर पहुंच गया है। हरियाणा के भिवानी में परिवार के साथ त्योहार मनाने का मन तो बहुत है, लेकिन इस बार मेरी ड्यूटी चंडीगढ़ में है। जब घर में सभी लोग खुशियां मना रहे होंगे, तब मैं शहर की सुरक्षा में तैनात रहूंगी। परिवार की याद जरूर आएगी, लेकिन लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभानी है। -सलोनी, कांस्टेबल, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन

गांव की दिवाली याद आएगी, शहर की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाऊंगा
दिवाली आते ही गांव और दोस्तों के साथ बिताए पुराने दिन याद आने लगते हैं। घर की रौनक और अपनों के साथ त्योहार मनाने की इच्छा इस बार भी है। मन करता है कि गांव जाकर दोस्तों के साथ दिवाली मनाऊं, लेकिन फिर ख्याल आता है कि अगर हम घर चले जाएंगे तो शहर की सुरक्षा कौन संभालेगा? इसलिए इस बार भी अपनों से दूर रहकर चंडीगढ़ की सुरक्षा में तैनात रहूंगा। यही मेरा फर्ज है। -मोहित, कांस्टेबल, चंडीगढ़ पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें