फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh-Haryana News: एसआईआर में छूटे 33.83 लाख मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में जिनके नाम शामिल नहीं किए गए थे, उनकी सूची प्रकाशित होगी, कारण का भी होगा जिक्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रारंभिक मतदाता सूची से बाहर रह गए लोगों को अब अंतिम मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने का एक और मौका मिलेगा। निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को राहत देते हुए दोबारा आवेदन करने की सुविधा देने का फैसला किया है। प्रदेश में करीब 33.83 लाख मतदाताओं के गणना फार्म वापस नहीं मिले थे। इनमें अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित और दोहरे मतदाताओं के रूप में चिह्नित लोग शामिल हैं। अब ऐसे मतदाता जरूरी दस्तावेज और घोषणा पत्र देकर अपना नाम जुड़वाने का दावा कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं। वहीं, जिन मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं हो पाए, उनकी बूथवार सूची दोबारा प्रकाशित की जाएगी। इसमें नाम शामिल नहीं होने का कारण भी बताया जाएगा। ये सूचियां मतदान केंद्रों के नोटिस बोर्ड, पंचायत भवनों, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालयों और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालयों में लगाई जाएंगी। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी ये सूचियां पीडीएफ में उपलब्ध रहेंगी।
प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच होगी। जांच में पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में शामिल किए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को एसआईआर से पहले वाला एपिक नंबर ही दोबारा दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने हरियाणा सहित सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यह व्यवस्था की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम शामिल होने के अवसर से वंचित न रहे। प्रदेश में 15 जून से 24 जुलाई 2026 तक कुल 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 929 गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। इनमें से 1 करोड़ 72 लाख 72 हजार 627 प्रपत्र मतदाताओं ने वापस जमा कराए। इन मतदाताओं को 31 जुलाई को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया गया। बाकी मतदाताओं में 10 लाख 37,708 को अनुपस्थित या अन्य श्रेणी में रखा गया। इसके अलावा 7 लाख 66,003 मृत, 13 लाख 74,759 स्थानांतरित और 2 लाख 4,832 को पहले से दर्ज या दोहरे मतदाता के रूप में चिह्नित किया गया। इन सभी श्रेणियों को मिलाकर 33 लाख 83 हजार 302 गणना प्रपत्र वापस नहीं मिले थे।
विज्ञापन



अपने पते पर रहने वालों को देना होगा घोषणा पत्र



जिन मतदाताओं को गणना फार्म नहीं मिला या वे किसी कारण से उसे जमा नहीं कर पाए लेकिन अभी भी उसी पते पर रह रहे हैं, वे भरा हुआ और हस्ताक्षरित गणना फार्म और घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। ये दस्तावेज संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ ) या बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को खुद या परिवार के सदस्य के माध्यम से दिए जा सकते हैं। घोषणा पत्र में पहले प्रपत्र जमा नहीं कर पाने का कारण भी बताना होगा।



प्रदेश में दूसरी जगह जाने वालों को भी राहत



जो मतदाता हरियाणा के भीतर ही किसी दूसरी जगह या विधानसभा क्षेत्र में जा चुके हैं, उन्हें फॉर्म-8 भरने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे मतदाता नए पते और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी वाला घोषणा पत्र और निवास प्रमाण नई जगह के ईआरओ-एईआरओ को दे सकेंगे। वहीं, बेघर मतदाताओं के मामले में बीएलओ की मौके पर जाकर की गई जांच रिपोर्ट को पर्याप्त माना जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता आवेदन के लिए अपने पुराने एपिक नंबर के आधार पर निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या ईएसआईनेट एप से गणना फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भरने के बाद ई-साइन के माध्यम से ऑनलाइन जमा भी किया जा सकता है। इसके अलावा मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क करने के लिए एप पर बुक ए कॉल विद बीएलओ की सुविधा दी गई है। इससे बीएलओ आपके बताए समय पर आ सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें