फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-70 में मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला की सोने की चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 में सामान खरीदने आई एक महिला की डेढ़ तोले सोने की चेन छीनकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक फरार हो गए। पीड़ित महिला सेक्टर-70 स्थित गुरु तेग बहादुर कॉम्प्लेक्स की रहने वाली है। महिला ने झपटमारों का पीछा करने का भी प्रयास किया लेकिन वह अंदरूनी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं, अंधेरा होने के चलते वह मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट नहीं कर पाई। इस मामले में उसने मटौर थाने में पुलिस का शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात स्नैचरों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी जांच रही है। रविंदर कौर का कहना है कि वह कली शाम अपनी बेटी के साथ एक्टिवा पर बाजार में कुछ सामान लेने आई थी। सामान लेने उपरांत वह घर लौट रहे थे। जब वह संत ईशर सिंह स्कूल के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर दो युवक उनके पास आए और पीछे बैठे युवक ने चलते मोटरसाइकिल पर उसके गले में डाली डेढ़ तोले सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। उनकी बेटी ने एक्टिवा पर मोटरसाइकिल का पीछा भी किया लेकिन बाइक तेज चलाने के कारण वह मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें