फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विभागीय पदोन्नति की परीक्षा में दो पटवारियों की जगह दो अन्य व्यक्ति दे रहे थे परीक्षा, चारों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हरियाणा राजस्व विभाग के दो पटवारियों समेत चार लोगों को विभाग की ओर से आयोजित करवाई जा रही परीक्षा के दौरान नकल प्रकरण में गिरफ्तार किया है। आरोपी उस समय कानून के शिकंजे में आ गए, जब सरकार के राजस्व विभाग की ओर से पटवारियों की विभागीय पदोन्नति (डिपार्टमेंटल प्रमोशन) को लेकर सेक्टर-15 स्थित लाजपत राय भवन में परीक्षा चल रही थी। इसमें एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर असल पटवारियों के स्थान पर आयोजित परीक्षा में दूसरे लोग परीक्षा दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी के पटवारी सुरेंद्र सिंह और हिसार के पटवारी आजाद सिंह के रूप में हुई है। वहीं, उनकी जगह परीक्षा देते हुए पकड़े जाने वाले आरोपियों की पहचान मनीमाजरा के न्यू इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले कासिम अहमद और हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने वाला नसीब के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सेक्टर- 17 स्थित हरियाणा राजस्व (रेवेन्यू) एवं आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) विभाग में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी रेवेन्यू ने पटवारी परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार के राजस्व विभाग की ओर से विभागीय पदोन्नति (डिपार्टमेंटल प्रमोशन) के लिए मंगलवार को परीक्षा आयोजित कराई गई थी। सरकार की ओर से लाजपत राय भवन में आयोजित कराई जा रही परीक्षा के दौरान उनकी ड्यूटी परीक्षा के सुपरविजन के लिए लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि आयोजित परीक्षा में मंगलवार को एक ही दिन में तीन प्रश्नपत्र होने थे। इसमें पहला प्रश्न पत्र सुबह 9 से 12 बजे तक गणित विषय, दूसरा प्रश्न पत्र दोपहर 2 से 3 बजे तक उर्दू विषय और तीसरा प्रश्न पत्र 3 से 4 बजे तक हिंदी विषय का था। उन्होंने बताया कि दूसरी शिफ्ट में चल रहे उर्दू विषय की परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में राउंड मरते वक्त एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। उन्होंने जब उक्त परीक्षार्थी का रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में परीक्षा दे रहे उक्त रोल नंबर वाले व्यक्ति का नाम चरखी दादरी के रहने वाले सुरेंद्र दर्ज हो रखा है, लेकिन परीक्षा देने वाले व्यक्ति को देखने पर वह एक समुदाय विशेष का लग रहा था। जब उससे उसकी असल पहचान के बारे में पूछा गया तो वह पहले तो गुमराह करता रहा। लेकिन बाद में उसने पहचान मनीमाजरा के न्यू इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले कासिम अहमद के तौर पर बताई। वहीं जब उन्होंने अन्य परीक्षार्थियों के बारे में पूछताछ शुरू की तो दूसरे के स्थान पर पेपर देने वाले परीक्षार्थी हत्थे चढ़ गए। दूसरा परीक्षार्थी एग्जामिनेशन सेंटर के रिकॉर्ड में पटवारी हिसार आजाद सिंह था, जिसके स्थान पर हरियाणा फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने वाला नसीब परीक्षा दे रहा था। इसके बाद पटवारी की डिपार्टमेंटल प्रमोशन परीक्षा में परीक्षार्थी पटवारी की जगह किसी और के पेपर देने को लेकर शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने राजस्व विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी की शिकायत पर हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले पटवारी सुरेंद्र सिंह और हिसार के पटवारी आजाद सिंह समेत उनके स्थान पर परीक्षा देने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की पड़ताल करने में जुटी है।

असल पटवारी के एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो चस्पां कर दे रहे थे परीक्षा
सूत्रों के मुताबिक असल परीक्षार्थी पटवारियों ने अपने एडमिट कार्ड उनके स्थान पर परीक्षा देने जाने वाले आरोपियों को दे रखे थे। परीक्षा केंद्र में किसी कौन पर शक ना हो इसके लिए शातिर आरोपियों ने बड़ी सफाई से एडमिट कार्ड से असल पटवारियों की फोटो हटा उसके स्थान पर अपनी फोटो चस्पां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें