फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियां बढ़ते ही सेक्स रेशों में पंचकूला नंबर वन

Sat, 16 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लड़के और लड़कियों की संख्या में अंतर कम होने लगा है। अब एक हजार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 915 है और पंचकूला सेक्स रेशियो में प्रदेशभर में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


वहीं, मेवात में 1000 लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 911 है और वह दूसरे नंबर पर है।

बरवाला खंड के गांव भगवानपुर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला परिसर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित खुले दरबार के दौरान उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने यह जानकारी दी।

खुले दरबार में ढाई दर्जन से अधिक शिकायतें मिलीं, जिनमें कुछ का मौके पर ही निवारण कर दिया गया। वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से उपायुक्त ने 50 गरीब परिवारों को कंबल बांटे, जबकि स्वास्थ्य जांच शिविर में 125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके अलावा करीब 80 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन


डीसी ने बरवाला में मक्खियों की समस्या पर कहा कि इसके लिए उपमंडल अधिकारी पंचकूला की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो मक्खियों की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में जल्द कार्रवाई करेगी। वहीं, वकील मनवीर राठी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एस.पी. अरोड़ा, सिविल सर्जन डॉ. वी.के बंसल, उपमंडल अधिकारी गुरमीत सिंह, ए.सी.पी पूर्णिमा सिंह, गांव भगवानपुर की सरपंच गरीबो देवी, पंच गुरमीत सिंह, जोगिन्द्र, रघुवीर, रविन्द्र, जीता राम सहित खंड के सभी गांवों के पंच सरपंच व गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें