यथार्थ, कबीर, जसदीप और रुहान ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। आयटा चैंपियनशिप सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में जीत दर्ज की। सेक्टर-10 के लॉन टेनिस स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में यथार्थ वाधेरा, खुशदीप हुड्डा, कबीर गौतम, जसदीप सिंह और रुहान हम्बीरिया ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-16 एकल वर्ग में यथार्थ ने चंडीगढ़ के ही वीरेन को 6-1, 6-0 से हराया। हरियाणा के रौनक मलिक ने पंजाब बे विशाप चीमा को 6-3, 6- 3 से, चंडीगढ़ के एम गिल ने हरियाणा के ध्रुव को 6-0, 6-1 से, चंडीगढ़ के कविश मल्होत्रा ने पंजाब के तरूश खन्ना को 6-2, 6-1 से, महाराष्ट्र के कबीर ने पंजाब के कबीर शर्मा को 6-0, 6- 2 से, चंडीगढ़ के अयान ग्रोवर ने उतराखंड के ओम यादव को 6-1, 6- 1 से हराया।
लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में पंजाब की इस्वत कौर ने चंडीगढ़ की रवनीत कौर को 6-1, 6-1 से हराया। अन्य मुकाबलों में हरियाणा की पावनी ने पंजाब की इनायत कौर को 6-1, 6- 2 से, पंजाब की अयाना सिंह ने पंजाब की रूहाब कौर बराड़ को 6-0, 6-1 से, चंडीगढ़ की रूही पूनिया ने पंजाब की इशरीन कौर को 6-4, 6-1 से मात दी।