फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कनाडा भी नहीं भेजा और ठग लिए 9 लाख

Thu, 06 Oct 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जीरकपुर में विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी की मालकिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


सुनील कुमार निवासी समाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विदेश में सेटल होने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि अखबार में विज्ञापन देखकर चंडीगढ़ स्थित इमिग्रेशन कंपनियों से संपर्क करना शुरू किया। इस दौरान पवनदीप कौर गिल निवासी जीरकपुर से मुलाकात हुई। आरोप है कि पवनदीप कौर गिल 9 लाख रुपये में कनाडा में काम करने के लिए वर्क परमिट दिलाने का सौदा तय किया।

12 जुलाई, 2014 को तय रकम के अनुसार क्रमानुसार 80 हजार और 20 हजार रुपये पवनदीप कौर के पास जमा करवा दिए। इसके बाद दिसंबर में 7 लाख रुपये और जमा करवा दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 लाख रुपये जमा करवाने के बाद जब उसने संपर्क करने की कोशिश की तो उसने अपना ऑफिस और मोबाइल फोन दोनों बंद करके जीरकपुर से भाग गई। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने जिला मोहाली के एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी।  वहीं, जीरकपुर थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि सुनील की शिकायत पर पवनदीप कौर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई जगीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें