फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन के खाते से जुड़ा बेहद अहम फरमान

Thu, 19 Feb 2015 02:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों का सम्मान भत्ता (बुढ़ापा पेंशन) बैंक में खाता खुलवाने के बाद एक बेहद अहम फरमान पेंशन धारकों के लिए है। पेंशन धारक खाते से पैसे तो निकलवा तो सकेगा, लेकिन जमा नहीं करा पाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा यदि किसी पेंशनधारक ने तीन माह तक बैंक के खाते से पैसे नहीं निकलवाए तो उसे प्रत्येक माह दिए जा रहे सम्मान भत्ते से वंचित भी किया जा सकता है।

बैंक खाते में तीन माह तक ट्रांजेक्शन न होने पर समाज कल्याण विभाग जांच करेगा कि कहीं पेंशनधारक जीवित है या नहीं। पेंशन धारक की मौत के बाद उसकी पेंशन बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पेंशनधारक बुजुर्ग के खाते में सिर्फ पेंशन का ही लेनदेन होगा। सरकार की ओर से पेंशन आनलाइन योजना ने असहाय और चलने फिरने में असमर्थ बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है।

पेंशनधारकों की परेशानी बढ़ी

विभाग द्वारा पेंशनधारकों के खाते आनलाइन करने में जुटा है। इसके चलते अभी से पेंशन धारकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेंशन नंबर लेने देशराज कॉलोनी वार्ड-4 निवासी ने मुनि देवी ने बताया कि पेंशन नंबर लेने के लिए चार दिन से संबंधित विभाग के चक्कर काट रही हूं।

उन्होंने बताया कि वार्ड में हर माह पेंशन बांटी जाती है लेकिन आज सारी पेंशन बांटने के बाद ही संबंधित विभाग में जाकर पेंशन लेनी पड़ती है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं नीलम निवासी वार्ड-9 सब्जी मंडी ने बताया कि पेंशन नंबर लेने के लिए विभाग के कई बार चक्कर काट चुकी हूं। इससे परेशानी तो उठानी पड़ रही है और पैसों और समय की बर्बादी हो रही है। सरकार की ओर से बैंक खाते में पेंशन भेजने की योजना अभी से परेशानी बनी है।
विज्ञापन

खाते में जमा होगी पेंशन

बुजुर्ग बैंकों के चक्कर लगा रहे है। मार्च में पेंशन को आनलाइन किया जा रहा है। पेंशन के आनलाइन होने से पेंशन सीधे बैंक खाते में जमा हो जाएगी और पेंशनधारक के खाते से ही पेंशन निकलवा सकेंगे।

सरकार की इस योजना से असहाय और चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। अनेक ऐेसे बुजुर्ग भी है जिनके बैंक में पहले से ही खाते हैं पर पेंशन के लिए अलग बैंकों की सूची दी।

मार्च में पेंशन को आनलाइन किया जा रहा है। जिले में पेंशनधारकों की संख्या लगभग 91 हजार है। विभाग पेंशन आनलाइन करने में जुटा विभाग है। यदि किसी पेंशनधारक ने तीन माह तक बैंक के खाते से पैसे नहीं निकलवाए तो उसे प्रत्येक माह दिए जा रहे सम्मान भत्ते से वंचित भी किया जा सकता है। पेंशन धारक खाते में अन्य लेनदेन नहीं किया जा सकेगा।
अश्वनी मदान, समाज कल्याण अधिकारी, पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें