पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के मद्देनजर शिक्षा विभाग के पूरे सिस्टम को अब आनलाइन प्रारूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब निजी स्कूल संचालकों को भी मान्यता लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जो 1 जनवरी से लागू होगी।
वहीं, प्रदेशभर में करीब 10 हजार से ज्यादा निजी स्कूल मान्यता लेने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। जिन्हें दोबारा से मान्यता के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल ने बताया कि अभी तक निजी स्कूलों को मान्यता लेने के लिए आफलाइन आवेदन करने होते थे लेकिन अब दोनों प्रक्रियाओं से आवेदन करना होगा। ऐसा होने से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता तो आएगी। साथ ही, तय समय पर काम होगा।