फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पटियाला रहा सबसे ठंडा, चार दिन का अलर्ट, घने कोहरे व ठंड से नहीं मिलेगी राहत

Sun, 21 Jan 2024 11:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के लोगों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने भी चार दिन का अलर्ट जारी किया है। अभी बारिश के आसार नहीं है। वहीं आने वाले दिनों में भी शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी रहेगा।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक में हल्की धूप खिली लेकिन बर्फीली हवा के चलते गलन वाली ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिली। रविवार और सोमवार को भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, पंजाब में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है।

विज्ञापन


शनिवार को 4.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ पटियाला सूबे में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, कोल्ड डे व शीतलहर चलने की भविष्यवाणी दी गई है। विभाग ने इस दौरान मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है।

न्यूनतम तापमान में हुई हल्की वृद्धि

शनिवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि भले ही दर्ज की गई हो लेकिन फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, लुधियाना का 8.8 डिग्री, पठानकोट का 8.3 डिग्री, बठिंडा का 6.0, गुरदासपुर का 5.0, एसबीएस नगर का 8.1 डिग्री, फरीदकोट का 8.8 व फिरोजपुर का 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

उधर, पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 15 डिग्री का तापमान पटियाला का दर्ज किया गया। शनिवार को धुंध के कारण पंजाब से गुजरने वालीं करीब 20 ट्रेनें देरी से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें