फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! फोटो को थ्री डी इफेक्ट देगी यह तकनीक

Mon, 25 Nov 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आप अपनी फोटो को थ्री डी इफेक्ट के साथ तैयार कर सकते हैं। जी हां, यह प्लेटफार्म आपको उपलब्ध करवा रहा है थ्री डी एस। यहां आप अपनी पसंद के दूसरे रचनात्मक नमूने खरीद और बेच सकते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, आप अपने उत्पादों की कीमत भी खुद तय कर सकेंगे। आप चाहेंगे तो आप इसी प्लेटफार्म के माध्यम से अपने विजिटिंग कार्ड को भी थ्री डी तैयार कर सकते हैं।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में ताईवान की केबिन ग्राफिक एंड प्रिंटिंग कंपनी के विक्टर ह्सू ने बताया कि थ्री डी एस का उद्देश्य लोगों को नई दुनिया में ले जाना है।
विज्ञापन


अब तक थ्री डी एनीमेशन के लिए लोग बाजार में ही विकल्प तलाशते थे जबकि उनकी कंपनी कोई नया उत्पाद तैयार करने के साथ ही उसको तैयार करने की सलाह भी देता है।
विज्ञापन


थ्री डी एस पर थ्री डी लेंटिक्लूजर प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का लाभ मिलेगा। इसके माध्यम से किसी भी प्रिंटेड फोटो की थ्री डी एनीमेशन तैयार की जा सकती है।

अगर आपके पास कोई नया डिजाइन है तो भी आप इसके माध्यम से उसको शेयर कर सकते हैं। इसके बारे में जानकारी कंपनी की साइट पर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें