फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीरकपुर में अवैध झुग्गियों का जाल, कार्रवाई न होने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर–चंडीगढ़ रोड पर जेपी हॉस्पिटल के पीछे स्थित गोदाम क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई झुग्गियों ने स्थानीय कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार यहां करीब 25 से 30 झुग्गियां बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के खड़ी की गई हैं, जिनमें बाहरी राज्यों से आए संदिग्ध प्रवासी रह रहे हैं। इन लोगों की न तो कोई पहचान दर्ज है और न ही वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

गोदाम मालिकों का आरोप है कि झुग्गियों में रह रहे कई लोग संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। न तो वे किसी नियमित रोजगार से जुड़े हैं और न ही किसी तरह की प्रशासनिक निगरानी में हैं। आरोप है कि ये लोग अपने छोटे बच्चों को सड़कों पर भीख मांगने के लिए भेजते हैं, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और गोदाम क्षेत्र की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय कारोबारी रामवीर सिंह, राजेश सैनी, गुरदीप सिंह, बिंदर कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने नगर परिषद जीरकपुर को 31 अक्टूबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को लिखित शिकायतें दी थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कारोबारियों ने यह भी आरोप लगाया कि झुग्गियों में अवैध रूप से बिजली चोरी की जा रही है और प्लॉट मालिकों को हर महीने 1500 से 2000 रुपये किराया देकर यह अवैध बसावट चलाई जा रही है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। इससे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गोदाम क्षेत्र में बनी इन अवैध झुग्गियों को तुरंत हटाया जाए, ताकि व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चल सकें और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बहाल हो सके।

नोटिस जारी कर दिए गए है
जीरकपुर शहर के दयालपुर, हाई ग्राउंड रोड और गोदाम क्षेत्र में अवैध रूप से बनी झुग्गियों को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही मौके पर जाकर उन्हें खाली करने के निर्देश दिए जाएंगे। निर्धारित समय में झुग्गियां न हटाए जाने पर नगर परिषद सख्त कार्रवाई करेगी।- अशोक कुमार, इंस्पेक्टर, इंफोर्समेंट विंग, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें