फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी लाडी के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज, SHO का हाईवोल्टेज ड्रामा

Sat, 05 May 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
हरदेव सिंह लाडी
विज्ञापन
शाहकोट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज, फिर पुलिस ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पंजाब के थाना महितपुर में शुक्रवार सुबह मामला दर्ज किया गया। यह चुनाव आयोग के आदेशों के बाद दर्ज हुआ। केस में माइनिंग व राजस्व अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


मालड़ी वासी मोहन सिंह ने थाना महितपुर में शिकायत दी थी कि गांव कैमवाला, रापुर गुज्जरां, गौंसवाल, गांव छोलेया, गांव बालोकी, गांव बुड़ेवाल, खुरालपुर, चक्क बाहमणिया, पिप्पली मैणी, उमरवाल बिल्ला में लाडी अपने कारिंदों से अवैध खनन करवा रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें विधायक राणा गुरजीत सिंह के करीबी कैप्टन रंधावा व जैसी नामक युवक मिलकर अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। यह लोग पर्ची कहीं और की काट रहे हैं, जबकि अवैध खनन बाऊपुर से किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने इस शिकायत पर केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


लाडी पर केस दर्ज करने वाले एसएचओ ने दिया इस्तीफा
शाहकोट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया पर शुक्रवार अलसुबह चार बजे महितपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। उसके ठीक पौने छह घंटे बाद सुबह 9.45 बजे लाडी पर केस दर्ज करने वाले महितपुर थाना के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा ने एसएसपी देहात गुरप्रीत सिंह भुल्लर को अपना इस्तीफा भेज दिया। उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सुबह चार बजे केस दर्ज, पौने दस बजे एसएचओ का इस्तीफा, दोपहर डेढ़ बजे लिया वापस

हरदेव सिंह लाडी
शाहकोट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया पर शुक्रवार सुबह चार बजे महितपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। केस दर्ज करने वाले थाने के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा ने एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर को इसके ठीक पौने छह घंटे बाद सुबह 9.45 बजे अपना इस्तीफा भेज दिया। इसकी कॉपी सोशल मीडिया पर आ गई। हालांकि इसके बाद दोपहर 1.30 बजे एक और पत्र वायरल हुआ।

इसमें इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा सफाई दे रहे हैं कि उन्होंने कोई इस्तीफा नहीं दिया और वह अब भी अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं और आगे भी नौकरी करते रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर बाजवा को कहा गया था कि लाडी शेरोवालिया के खिलाफ जो केस दर्ज किया गया है, उसको तत्काल रद्द कर दिया जाए। बाजवा ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। उल्टा उन्होंने एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर पर ही सरकार के प्रेशर में काम करने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया।

यूं चली बाजवा को मनाने की कवायद
इंस्पेक्टर बाजवा के इस्तीफे की बात जालंधर से चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस का इंटेलिजेंस विंग सक्रिय हो गया। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर बाजवा को मनाने की जिम्मेदारी डीजीपी सुरेश अरोड़ा की ओर से जालंधर के एक दमदार पुलिस अधिकारी को सौंपी गई। उन्होंने तत्काल बाजवा को बुलाया और बात की। फिर दोपहर 1.30 बजे एक और पत्र वायरल हो गया जिसमें इंस्पेक्टर बाजवा ने इस्तीफे की बात को नकारा। इसके बाद बाजवा के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए और नही वे थाने में मिले।
विज्ञापन

इस्तीफे में लिखा, एसएसपी साहब मुझे पता है कि आप दबाव में काम कर रहे हो

हरदेव सिंह लाडी
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर जी पुत्र गुरइकबाल सिंह भुल्लर साहब रिटायर आईजी पंजाब पुलिस.. मेरा नौकरी से इस्तीफा कबूल किया जाए। एसएसपी साहब मुझे पता है कि आप मौजूदा सरकार के दबाव में कार्य कर रहे हो, इसलिए मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए या मुझे छुट्टी भेजा जाए। जय हिंद जय भारत...
इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा एसएचओ महितपुर

बाजवा ने इस्तीफा नहीं दिया है, वे पंजाब पुलिस के एक जिम्मेदार इंस्पेक्टर हैं।
- बलकार सिंह, एसपी डी  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें