फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुआवजा लेने के बाद किया था अवैध निर्माण, विभाग ने तोड़ा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-39 में तीन घंटे चली कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-39 में एचएसवीपी से अधिग्रहित जमीन का मुआवजा लेने के बाद भी उस पर किए गए अवैध निर्माण को सोमवार को विभाग ने हटा दिया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के संपदा कार्यालय-दो की टीम ने की तरफ से की गई। करीब 250 वर्ग गज में निर्माणाधीन इस इमारत को गिराने की कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली।
एचएसवीपी के संपदा अधिकारी-दो कार्यालय की तोड़फोड़ टीम एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस बल के साथ सेक्टर-39 पहुंची। टीम ने गांव झाड़सा की अधिग्रहित जमीन पर बन रहे दो मंजिला शोरूम का निरीक्षण किया। निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों को वहां से हटा दिया गया। इसके बाद बुलडोजर से निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने बताया कि निर्माण गांव झाड़सा निवासी एक व्यक्ति की ओर से कराया जा रहा था। जिस जमीन पर निर्माण किया जा रहा था, उसके लिए पहले ही मुआवजा लिया जा चुका है। नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया, जिसके बाद सोमवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें