फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में एंबुलेंस रैकेट मामले में आज हो सकती है गिरफ्तारियां

Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : file photo
विज्ञापन
पीजीआई से अवैध रूप से फर्जी एंबुलेंस में लाशें ले जाने के मामले में जांच जारी, बुधवार को होगी कुछ गिरफ्तारियां। दरअसल पीजीआई से अवैध रूप से फर्जी एंबुलेंस में लाशें ले जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को करीब 20 लोगों से कई घंटे तक पूछताछ की। इनमें पीजीआई में शव बांधने वाले, मोर्चरी व ट्रामा सेंटर में तैनात अटेंडेंट और सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ हुई। पुलिस बुधवार को मामले में पहली गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन


फर्जी एंबुलेंस चलाने के मामले में हुई जांच में दो ट्रांसपोर्टरों गगनदीप सिंह मान उर्फ फौजी और सत्ती का इस गोरखधंधा में नाम आया था। दोनों अवैध एंबुलेंस शहर में कहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में पीजीआई के कुछ सिक्योरिटी गार्ड और मोर्चरी में तैनात कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस बुधवार को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियां कर सकती है। कुछ लोगों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पिछले पांच दिन में 14 अवैध एंबुलेंस कब्जे में ली जा चुकी हैं। पुलिस ने 2 जून को पीजीआई में चल रही फर्जी एंबुलेंस के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया था। जांच में ये बात सामने आई है कि मोर्चरी व ट्रामा सेंटर में तैनात कुछ कर्मचारी कमीशन पर काम करते थे। ये कमीशनखोर कर्मचारी एक किलोमीटर के हिसाब से कमीशन लेते थे। कमीशन लेकर ये कर्मचारी अवैध एंबुलेंस चालकों को लाशों की जानकारी देते थे। जिसके बाद ये तुरंत मृतक के परिजनों के  पास पहुंच जाते थे और दोगुना से तीन गुना किराया वसूलते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें