फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान काटने को बाइक के पीछे दौड़ाई पुलिस की गाड़ी, मारी टक्कर

Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा के पास पुलिस की रिकवरी वैन की टक्कर से एक बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था। पुलिस वाले उसका चालान काटने के लिए उसके पीछे गाड़ी भगा रहे थे। हादसा खुड्डा लाहौरा मोड़ पर हुआ। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घायल युवक की पहचान खुड्डा लाहौरा निवासी नितिन (22) के रूप में हुई है। नितिन एक प्राइवेट लैब में काम करता है। सुबह नितिन बाइक पर अपने घर की तरफ जा रहा था। नितिन ने हेलमेट नहीं पहना था। सामने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को देखकर नितिन ने चालान से बचने को बाइक भगा ली। ट्रैफिक पुलिस ने रिकवरी वैन से युवक का पीछा करना शुरू कर दिया। जब वे खुड्डा लाहौरा के पास पहुंचे तो रिकवरी वैन व बाइक की टक्कर हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि रिकवरी वैन कांस्टेबल मंजीत चला रहा था। जैसे ही नितिन मोड़ पर मुड़ने लगा तो गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस वाले कोई पीछा नहीं कर रहे थे। यह एक हादसा था। पीड़ित पक्ष और पुलिस में समझौता भी हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें