फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: वैज्ञानिक ने बनाया बेहद खास यंत्र, ऐसे देगा कोरोना को मात, आप भी जान लीजिए

Tue, 15 Sep 2020 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
विज्ञापन
वैज्ञानिक ने बनाया खास यंत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) मोहाली के वैज्ञानिक डॉ. सम्राट घोष ने दावा किया है कि उन्होंने किफायती और पोर्टेबल ट्विन वेंटिलेशन सिस्टम डिजाइन किया है। यह एयरबोर्न कोरोना वायरल लोड को कम करने में मदद करेगा। इसे उन जगह पर सबसे ज्यादा फायदा होगा जहां पर प्राकृतिक वायु संचालन (वेंटिलेशन) की व्यवस्था उचित न हो। इस ट्विन इंडोर वेंटिलेशन को उन्होंने इंडोवेट नाम दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सिस्टम में उन्होंने सारे उपकरण भारतीय प्रयोग किए हैं। इससे 'मेक इन इंडिया' व 'मेड इन इंडिया' को बल मिलेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत बनाने को मजबूती मिलेगी। इस सिस्टम में दो मोबाइल यूनिट होती है। जो आमने-सामने रखी जाती है। हर यूनिट में दो ताकतवर पंखे लगे हुए हैं। इसमें एक मोबाइल यूनिट कहीं भी निकटतम खिड़की खुली तो वहां से बाहर की शुद्ध हवा अंदर खींचती है।

दूसरी यूनिट अंदर की दूषित हवा को बाहर ले जाती है। उन्होंने कहा कि इनको चलाने से ऐसे एयर करंट पैदा होते हैं जिससे हवा में तैरने वाले कोरोना वायरस व अन्य कीटाणु इसमें तैरकर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह काफी किफायती है। साथ ही कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें कोई फिल्टर आदि नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें