फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईजी के बेटे ने विदेशी दोस्तों के सामने चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित द विलो कैफे में पंजाब के आईजी के बेटे के साथ उसके विदेशी दोस्त भी थे। यूटी पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, जिसमें पंजाब पुलिस के आईजी का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन

आईजी के बेटे के एक पारिवारिक दोस्त ने बताया कि आईजी के बेटे के कुछ विदेशी दोस्त आए हुए थे। उनके साथ वह कैफे में खा-पी रहे थे। उसके दोस्त ने जानबूझकर गोली नहीं चलाई थी। उसकी विदेशी दोस्त पिस्टल दिखाने के लिए कह रहे थे। पिस्टल में मैग्जीन नहीं थी। इस दौरान चैंबर में गोली फंसी रहने के कारण फायर हो गया।
युवक ने बताया कि उसके दोस्त का मकसद फायर करना नहीं था। उसके दोस्त के पास पिस्टल का ऑल इंडिया लाइसेंस है। वहीं जब दोस्त से आईजी के बेटे से बात करवाने को कहा तो उन्होंने बताया कि दोस्त का मोबाइल नंबर बंद है।
विज्ञापन

आखिर गोली किसकी पिस्टल से चली
आईजी के बेटे के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। इस दौरान उसके साथ एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह गोली किसकी पिस्टल से चली थी। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहा है।

यह था पूरा मामला
द विलो कैफे के हेड शेफ बलबीर राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कैफे में चार युवक आए थे। कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए। सभी एक टेबल पर बैठ गए। सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा था। शाम करीब 5:35 बजे पटाखा चलने की आवाज आई। वहां जाकर देखा तो सुरक्षाकर्मी फ्लोर से कुछ चीज उठा रहा था। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक युवक गोली चलाता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें