फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की शिकायत पर एसएसपी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों द्वारा की गई धक्का-मुक्की पर चंडीगढ़ के डीजीपी से शिकायत की थी, जिस पर अब एसएसपी कंवलदीप कौर द्वारा जांच की जाएगी। जांच के दौरान केंद्रीय मंत्री व उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की के समय मौके पर तैनात पुलिस जवानों सहित सेंट्रल डीएसपी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में पुलिस अधिकारियों पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘19 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर जाने के दौरान हुई एक घटना के बारे में अपनी गहरी चिंता और व्यथा व्यक्त करने के लिए आपको यह पत्र लिख रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर अकेला गया था, लेकिन उनके आवास के बाहर मौजूद चंडीगढ़ पुलिस अधिकारियों के व्यवहार से हैरान और निराश था। एक केंद्रीय मंत्री के रूप में मेरी पहचान जानने के बावजूद उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।’ बिट्टू ने कहा कि डिप्टी एसपी उदय पाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम, जिसमें दो सहायक पुलिस उप-निरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल थे, ने मेरे साथ मौखिक और शारीरिक दुर्व्यवहार किया। इस तरह का व्यवहार न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि शर्मनाक भी है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही डिप्टी एसपी उदय पाल सिंह और उनकी टीम के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। डीजीपी ने इस शिकायत पर एसएसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें