इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी 2017 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पंचकूला स्थित इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल के डिमरी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट इग्नू वेबसाइट पर सभी कोर्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं।