फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया ने केजरीवाल पर गंभीर लगाए आरोप, गठबंधन सरकार का दम भरा

Tue, 03 Jan 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल झूठे और धोखेबाज हैं। विधानसभा चुनाव में पंजाबी उन्हें सबक सिखाकर पंजाब से बाहर निकाल फेंकेंगे। तीसरी बार भी अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार सत्तासीन होकर जीत की हैट्रिक लगाएगी और सभी सियासी दल इसे देखेंगे। मजीठिया मंगलवार को बेगोवाल के गांव लखन का पड्डा में आयोजित 62वें कबड्डी टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सूबे में खेलों को और प्रोत्साहित करने के लिए खेल बजट 30 करोड़ से बढ़ाकर 200 करोड़ कर दिया है। सूबा सरकार की ओर से डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व सत्कार दिया है। मां खेल कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का मान भी अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार को हासिल हुआ। गठबंधन सरकार ने कबड्डी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी है। जूनियर हाकी में नाम कमाने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को बड़ा मान-सत्कार दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी का रुतबा देकर सम्मानित किया है। मौके पर शिरोमणि अकाली दल स्त्री विंग की प्रधान व विधायक भुलत्थ जागीर कौर, भुलत्थ से गठबंधन प्रत्याशी युवराज भूपिंदर सिंह, कपूरथला प्रत्याशी एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, वरिष्ठ अकाली नेता रघबीर सिंह, मार्केट कमेटी भुलत्थ के चेयरमैन स्वर्ण सिंह जोश, पूर्व सरपंच शरणजीत सिंह पड्डा व यूथ शहरी प्रधान कपूरथला अवी राजपूत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें