फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट चाहिए तो अब जल्दी करें आवेदन, सिर्फ 4 दिन बाकी

Mon, 17 Apr 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आपने अब तक मकान के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत आवेदन करने के लिए चार दिन बचे हैं। अभी तक 85 हजार से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन


शहरवासी ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरीके से 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन मुफ्त में कर सकते हैं, जबकि मैनुअल तरीके से आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये है। इस स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो इस शहर में 17 जून, 2015 से पहले रह रहे हो।

आवेदक के पास आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर देश में कोई मकान और प्लॉट नहीं होना चाहिए। प्रशासन पहले फेज में 10 हजार फ्लैट्स का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने तीनों बार भरे आवेदन

chandigarh housing board - फोटो : File Photo
कितनी आय वाले किस कैटेगरी में भरें 
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के अनुसार तीन लाख रुपये की वार्षिक आय तक ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत और छह लाख की आय वाले एलआईजी फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं। 6 से 12 लाख की आय वाले एमआईजी-1 और 12 से 18 लाख रुपये की आय वाले एमआईजी-2 फ्लैट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कई लोगों ने तीनों बार भरे आवेदन
इस समय आवेदन की संख्या बढ़ने का एक बड़ा कारण यह भी है कि कई लोगों ने ऑनलाइन के साथ साथ सीएचबी कार्यालय और ई संपर्क सेंटर में आकर भी आवेदन भरा है। इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना आधार कार्ड लगाकर अपने रिश्तेदारों के नाम पर आवेदन किया है। हालांकि हाउसिंग बोर्ड का कहना है कि इसका कोई फायदा नहीं है। छंटनी के दौरान सरकार की ओर से यह नाम निकाल दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें