इस बार नगर निगम दिवाली पर लगने वाले
अस्थाई स्टालों के कूपन बिना पहचान के नहीं दे रहा। नगर निगम ने दिवाली पर
तीन दिन तक लगने वाली अस्थाई स्टालों के लिए कूपन बेचने का काम शुरू कर
दिय है।
पहचान न बताने के कारण 50 से भी अधिक लोगों को बिना कूपन दिए लौटा
दिया। शुक्रवार को निगम ने पांच लाख के कूपन बेचे। सबसे अधिक रिस्पांस
सेक्टर-22, 18 और 19 के लिए आ रहा है।
वहीं, सेक्टर-1 से 10 तक के लिए कम
रिस्पोंस हैं। नौ स्टालों पर कूपन बेचने के लिए लगाया गया है। कूपन 31
अक्तूबर तक मिलेंगे। स्टाल 1 नवंबर से तीन नवंबर तक स्टाल लगाए जाएंगे।
सेक्टर-22 में स्टाल की कीमत अधिक रखी गई है।
नगर निगम कमिश्नर से
ओएसडी एके ढडवाल ने बताया कि शुक्रवार को पांच लाख रुपये के कूपन बेचे गए
हैं। ढडवाल का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना पहचान के
कूपन नहीं दिया जाएगा।