फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होली पर हुल्लड़बाजी की तो जाना पड़ सकता है जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रंगों के त्योहार होली पर किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। 25 मार्च को एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर भर में 102 जगह विशेष नाके लगेंगे। वहीं, बॉर्डर एरिया पर खास नजर रहेगी। पीयू-एलांते मॉल समेत विभिन्न मार्केटों में पीसीआर पेट्रोलिंग करती नजर आएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी ने हुड़दंग मचाया या हुल्लड़बाजी की तो जेल जाना पड़ सकता है।चंडीगढ़ पुलिस के मुताबकि शहर में होली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एक हजार पुलिस मुलाजिमों की तैनाती रहेगी। सीमा पर नाके लगा कर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल के बाहर पीसीआर गश्त करेगी। शहर की कॉलोनियों, गेड़ी रूट पर 11/12 टी प्वाइंट से मटका चौक सेक्टर-9/10, सुखना लेक, एलांते मॉल, सेक्टर-15 के व्यस्त बाजारों एवं सेक्टर-11, 17, 22, 20 छात्रावास एवं अन्य संस्थानों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा।
विज्ञापन

शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
होली पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं होगी। शहर में जगह-जगह लगे नाकों पर जांच की जाएगी। शहर की सभी कॉलोनियों में पुलिस के विशेष नाके और शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। स्लम एरिया में छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर की एसएसपी कंवरदीप कौर ने जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पिएं और न ही गुंडागर्दी करें। होली रंगों का त्योहार है, प्यार और भाईचारे के साथ मनाएं। यदि सड़कों पर कोई हुल्लड़बाजी करता या युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें