फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब किंग्स के लिए शुभ साबित हुआ नया स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़/मुल्लांपुर। नए स्टेडियम के साथ नई जर्सी पंजाब किंग्स के लिए शुभ साबित हुई। टीम के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैसे ही छक्का मारा पूरा स्टेडियम झूम उठा। नए नवेले महाराजा यादविंद्रा सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में शनिवार को आईपीएल के नए सीजन का पहला मैच खेल रही पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर शानदार आगाज किया। आईपीएल मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह रहा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए क्रिकेट प्रेमियों को पांच किमी लंबी कतार में लगना पड़ा। गर्मी के कारण थोड़ी दिक्कत भी हुई। गेट नंबर 12 पर इतनी भीड़ हो गई की क्रिकेट प्रेमियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कड़ी मशक्त के बाद उन्हें स्टेडियम में प्रवेश मिला। कई दर्शक तो मैच की एक पारी खत्म होने के बाद स्टेडियम में पहुंचे। मैच के दौरान 34 हजार दर्शक क्षमता वाला महाराजा यादविंद्रा सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम खचाखच भर चुका था। स्पेशल बच्चे भी व्हीलचेयर पर मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच को जीत लिया। ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन छक्का लगाकर मैच जिताया। पंजाब किंग्स के मैच जीतते ही दर्शकों ने तालियां बजाकर और पंजाबी गीतों पर डांस कर जश्न मनाया। जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने भंगड़ा भी डाला।
इससे पहले पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नए बने इस स्टेडियम का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह की ओर से किया गया। उनके साथ (बीसीसीआई) के उप प्रधान राजीव शुक्ला, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के अध्यक्ष अमरजीत सिंह और सचिव दिलशेर खन्ना, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान संजय टंडन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि जब यह स्टेडियम बनाया जा रहा था तो जय शाह ने इसमें काफी रुचि दिखाई थी। उन्होंने इस स्टेडियम का कई बार दौरा भी किया था। नए स्टेडियम के पहले मैच का उद्घाटन भी रंगारंग तरीके से हुआ। पंजाब के लोक कलाकारों ने भंगड़ा की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाब अभिनेत्री सोनम बाजवा ने पंजाबी गानों पर अपने ग्रुप के सदस्यों के साथ शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें