फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाएं रद्द हो गईं तो अब हॉस्टल भी खाली करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाईकोर्ट के आदेश पर फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं रद्द हो गई हैं। ऐसे में अब छात्रों को पीयू के हॉस्टल खाली करने होंगे। पीयू का तर्क है कि परीक्षा के कारण छात्रों ने हॉस्टल खाली न करने को कहा था लेकिन अब परीक्षाएं रद्द हो गई हैं तो स्टूडेंट्स भी अपने घर जाएं। सूत्रों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थियों को पीयू घर भेजने की योजना बनाने में फिर जुट गया है। वार्डन फिर से छात्रों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन

पीयू प्रशासन इन छात्रों से हॉस्टल इसलिए खाली करवाना चाहता है कि एक तो उनका खर्च अधिक आ रहा है और दूसरा कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। यदि किसी भी छात्र को कोरोना हुआ तो उसकी चेन लंबी हो सकती है क्योंकि अधिकांश छात्र एक साथ बैठकर ही खाना खाते हैं। इसके अलावा घूमने भी साथ जाते हैं। पीयू ने कुछ दिन पहले हॉस्टल खाली करवाने के प्रयास किए लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन करके प्रस्ताव वापस करवा दिया। इसी बीच परीक्षा का बिगुल बज गया जिसके बाद छात्रों ने घर जाने से साफ मना कर दिया। अब परीक्षाएं रद्द हो गई हैं, इसलिए पीयू अब छात्रों को फिर से घर भेजने की तैयारी में जुट गया है। हालांकि किसी छात्र से जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें