फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कोई अफसर न सुने तो डायल करें ये नंबर

Tue, 29 Jul 2014 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी आपकी बात नहीं सुन रहा है या फिर किसी काम के एवज में रिश्वत मांग रहा है तो आप 180018003600 नंबर पर डायल करके अपनी शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह नंबर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड का है। इस टोल फ्री नंबर पर शिकायत देते ही तुरंत कार्रवाई होगी। हर जिले में इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की सीआईडी जांच करेगी। पंचकूला की सीआईडी यूनिट में इस टोल फ्री नंबर के मार्फत रोजाना 10 से 12 शिकायतें आ रही हैं।

इस टोल फ्री नंबर पर किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। किसी को पेंशन न मिल रही हो, इलेक्ट्रीशियन बिजली ठीक करने नहीं आए, कोई काम के बदले पैसे मांगे या फिर कुछ और। टोल फ्री नंबर पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल पेंशन व जमीन खरीद-फरोख्त की शिकायतें इस टोल फ्री नंबर पर ज्यादा आ रही हैं। शिकायतकर्ता के आरोप अगर सही पाए गए तो इनक्वायरी के बाद संबंधित अधिकारी पर केस भी दर्ज किया जा सकता है या फिर विभागीय एक्शन लिया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें