फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क पहने बिना बाहर घूमते पकड़े तो देना होगा ऑन-द-स्पॉट जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के विभिन्न हिस्सों में बिना मास्क पहने घूमते लोग आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के लिए प्रशासन ने तय किया है कि अब अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क पहने घूमते हुए पकड़ा गया तो उसे ऑन-द-स्पॉट 500 रुपये जुर्माना भुगतना पड़ेगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना और थूकने पर भी तत्काल जुर्माना वसूला जाएगा। मास्क न लगाने वालों पर सख्ती के लिए प्रशासन अभियान चलाने जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 18 जून के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। प्रकाशित खबर में कहा गया था कि शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग बिना मास्क घूम रहे हैं, लेकिन प्रावधान होने के बावजूद प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आने वाले दिनों में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है, जिसमें मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा और जुर्माने की राशि को भी ऑन-द-स्पॉट ही वसूला जाएगा। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि शहर में मास्क नहीं पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए लोग आसानी से देखे जा रहे हैं। वैश्विक महामारी के समय यह लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए इनके खिलाफ सख्ती बरतने के लिए प्रशासन आने वाले दिनों में एक स्पेशल ड्राइव चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें