चंडीगढ़। सेक्टर-56 में रंजिशन कुछ लोग पड़ोसी के घर में डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इससे घर का सारा सामान टूट-फूट गया। इस हमले के बाद एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पलसौरा चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वारदात सोमवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे की है। सेक्टर-56 में गुरमीत सिंह परिवार समेत रहते हैं। आरोप है कि दोपहर को कुछ लोग रंजिशन उनके घर पर डंडों और पत्थरों से हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। गुरमीत सिंह ने बताया कि उनका पिछले काफी समय से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते बीते 26 मई को भी उनके घर पर हमला हुआ था। उन्होंने बताया कि हमलावर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती के रिश्तेदार हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है, जबकि दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर पलसौरा पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।