आईसीएससी के दसवीं के नतीजे में पंचकूला के सापिंस स्कूल की छात्रा श्रेया चौहान ट्राइसिटी में टॉपर रहीं। चंडीगढ़ के स्ट्राबेरी स्कूल का छात्र आदित्य जिंदल 97.6 नंबर लेकर दूसरे नंबर पर रहा। जबकि मोहाली के वाईपीएस स्कूल के छात्र अमनजोत ने 97.4 नंबर तीसरे स्थान पर रहा।
हालांकि इस रैंक पर चंडीगढ़ के दो छात्रस्ट्राबेरी केईशान सिंह और सेंट जेवियर्स केसृजन अग्रवाल ने भी 97.4 लेकर अपनी भागीदारी दर्ज की। पंचकूला से भी लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्रा चारु ने 97.4 लेकर तीसरे रेंक में अपनी जगह बनाई। चंडीगढ़ में स्ट्राबेरी, टेंडर हॉर्ट, सेंट जेवियर और सेंट स्टीफन स्कूल के बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी। जबकि पंचकूला से सॉपिंस, लिटिल फ्लॉवर और सेंट जेवियर केबच्चों ने परीक्षा दी।
चंडीगढ़ के किस स्कूल का कौन है टॉपर
स्ट्राबेरी से आदित्य जिंदल- 97.6 प्रतिशत
सेंट जेवियर से सृजन अग्रवाल- 97.4 प्रतिशत
सेंट स्टीफन से वासु बंसल- 97 प्रतिशत
टेंडर हार्ट से जसलीन कौर- 95.8