फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे 'खेमका' की ई-मेल आईडी हैक

Wed, 08 Oct 2014 11:02 AM IST
प्रवीण्ा पांडेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी की ईमेल आईडी हैक कर केंद्र सरकार के अधिकारी से उनके खिलाफ ही शिकायत की गई है। इस मामले में कासनी ने अपने संबंधित अधिकारियों को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ घटना में संलिप्त संदिग्ध कर्मचारी को नोटिस देकर जवाब भी मांग लिया है।
विज्ञापन


कासनी कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (काडा) के प्रशासक हैं और उनके पास हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार भी है। शिकायत में कहा गया है कि करीब 50 लोग हैं, जो हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी में कार्यरत हैं। पिछले 7 से 15 साल से हम यहां पर कार्यरत हैं और अब हमें आईएएस प्रदीप कासनी से खतरा है।

कासनी हमारी सेवाओं को बिना किसी कारण के बर्खास्त करना चाहते हैं। उनके स्थान पर कासनी यह पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरना चाहते हैं। आउटसोर्सिंग का ठेकेदार कासनी का परिचित है। शिकायत में नीचे किसी का हस्ताक्षर नहीं है। शिकायत ऑल स्टाफ हरियाणा एसएसीएस (स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी) की तरफ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासनी ने भी भेजी ई-मेल

शिकायत वाला ई-मेल कासनी के अधिकारिक आईडी से भेजी गई है। ई-मेल की जानकारी मिलने के बाद कासनी ने भी डायरेक्टर जनरल को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी दे दी है। इसमें कहा गया है कि यह ई-मेल उनका ऑफिशियल आईडी हैक कर भेजा गया है। जो कि आपराधिक मामला है।

कासनी ने सोसाइटी से छीने अधिकार
इस प्रकरण के बाद प्रदीप कासनी ने हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी से सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार छीन लिए हैं। सिर्फ प्रोजेक्ट डायरेक्टर को ही यह अधिकार दिए जाएंगे।

सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करने के बाद आए चर्चा में
हरियाणा में आयोग में हुई नियुक्तियों में सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा करने के बाद चर्चा में आए आईएएस अधिकारी प्रदीप कासनी विजिलेंस पूछताछ से भी रू-ब-रू हो चुके हैं। विजिलेंस पूछताछ का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि ई-मेल आईडी हैक होने का मामला सामने आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें