फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे आईएएस विजय दहिया का पांच दिन बाद ही तबादला, अब भेजा अभिलेखागार विभाग

Sun, 07 Jan 2024 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आईएएस अधिकारी विजय दहिया की करनाल मंडलायुक्त के पद से छुट्टी कर दी गई है। अब अंबाला की आयुक्त आईएएस रेणु एस फुलिया को करनाल मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे आईएएस विजय कुमार दहिया का पांच दिन बाद ही तबादला कर दिया गया। उन्हें बीते सोमवार करनाल मंडल का आयुक्त लगाया गया था। शनिवार को हरियाणा सरकार ने उनकी बदली कर अभिलेखागार विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। यह प्रभार पहले वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका के पास था। वहीं, सरकार ने अंबाला की आयुक्त आईएएस रेणु एस फुलिया को करनाल मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


दरअसल, भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद हरियाणा सरकार ने आईएएस दहिया को निलंबित कर दिया था। 22 दिसंबर को उनकी बहाली के बाद एक जनवरी को पोस्टिंग मुख्यमंत्री के गृह शहर में ही दे दी गई। भ्रष्टाचार के आरोपी की करनाल में तैनाती के बाद सियासी गलियारे में इसकी काफी चर्चा होने लगी थी। इससे सरकार हरकत में आई और दहिया को फिर बदल दिया गया। दहिया पर हरियाणा रोजगार कौशल निगम में बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। 28 नवंबर को उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें