फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएएस चंद्रशेखर खरे मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर खरे को हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने जारी किया है।
विज्ञापन

इसी बीच मुख्य सचिव ने चंद्रशेखर खरे को संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति में विभागों, बोर्डों और निगमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, किसी अन्य कारण से छुट्टी, प्रशिक्षण और चुनाव ड्यूटी पर होने या दो दिन से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने के कारण रिक्त पद की स्थिति में सतर्कता विभाग में लिंक अधिकारी नियुक्त किया है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सतर्कता विभाग के अतिरिक्त, विशेष सचिव व सचिव के मामले में, हरियाणा मानव संसाधन विभाग के अतिरिक्त, विशेष सचिव और सचिव लिंक अधिकारी-I होंगे, जबकि हरियाणा सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त, विशेष सचिव व सचिव लिंक अधिकारी-II होंगे और हरियाणा कार्मिक विभाग के अतिरिक्त, विशेष सचिव व सचिव लिंक अधिकारी-III होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें