फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS खेमका फिर विवादों में, सरकार ने थमाई दूसरी चार्जशीट

Wed, 13 Jul 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : file photo
विज्ञापन
आईएएस अफसर अशोक खेमका एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सरकार ने उन पर आरोप लगाते हुए दूसरी चार्जशीट थमा दी है। वाड्रा लैंड डील मामले में हुड्डा सरकार के कार्यकाल में चार्जशीट हुए खेमका की पुरानी चार्जशीट खट्टर सरकार ने कुछ माह पहले ड्राप की थी। अब जो चार्जशीट जारी हुई है, उसमें हरियाणा बीज विकास निगम में हुई अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन


खेमका के खिलाफ यह चार्जशीट पूर्व हुड्डा सरकार के समय 2013 में ही तैयार हो गई थी, लेकिन तब उन्हें नहीं दी जा सकी थी। करीब तीन साल बाद खेमका को चार्जशीट देने का काम मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कर दिया है। चार्जशीट में 2012-13 में हरियाणा बीज विकास निगम में बिना बिके रह गए भारी मात्रा में गेहूं के बीज के लिए खेमका को जिम्मेदार ठहराया गया है।

खेमका उस समय हरियाणा बीज विकास निगम के निदेशक थे। आरोप है कि निदेशक पद पर रहते हुए खेमका ने प्रमाणीकृत गेहूं के बीज का स्टाक समाप्त करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इससे 22 करोड़ लागत का 87 हजार क्विंटल बीज बिना बिके रह गया और निगम को करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली चार्जशीट ड्राप होने से खुला प्रमोशन का रास्ता

अशोक खेमका - फोटो : अशोक खेमका
1991 बैच के आईएएस अशोक खेमका की पिछली चार्जशीट वर्तमान भाजपा सरकार में ड्राप हुई। यह चार्जशीट ड्राप होने के बाद ही खेमका की पदोन्नति का रास्ता खुला है। हाल ही में प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत हुए खेमका के सामने अब इस चार्जशीट के पेश होने के बाद नई दिक्कत आ गई है।

हुड्डा सरकार ने भी की थी पूछताछ
गेहूं बीज बिक्री मामले में तत्कालीन कृषि मंत्री परमवीर सिंह ने भी अशोक खेमका से जवाब तलब किया था। कृषि मंत्री ने वर्ष 2007 से 2012 तक हुई बीज बिक्री का हवाला देते हुए पूछा था कि अचानक गेहूं बीज बिक्री में गिरावट कैसे आ गई है। इससंदर्भ में स्पष्टीकरण देते हुए जिम्मेदारी तय की जाए। हालांकि, अशोक खेमका ने इस बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए जवाब दिया था, लेकिन सरकार इससे संतुष्ट नहीं हुई।

हम पर खाद बचाने का आरोप लगा रहे थे, अब बताएं गेहूं कहां है। पूरे मामले की जांच जारी है। जांच निष्पक्षता के साथ की जा रही है।
-ओपी धनखड़, कृषि मंत्री, हरियाणा

ईमानदारों पर ज्यादा आरोप लगा ही करते हैं, सारी दुनिया ईमानदारों को झूठा साबित करना चाहती है, ईमानदारी छप्पर फाड़ कर अपनी सच्चाई साबित करके रहती है।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा

कानून अपना काम कर रहा है। कोई भी अनियमितता करता है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।
-कर्णदेव कंबोज, खाद्य आपूर्ति मंत्री हरियाणा

जहां जैसी अनियमितता होती है। सरकार वैसे ही कार्रवाई करती है। यह कहना गलत होगा कि एक साजिश के तहत खेमका के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-सुभाष बराला, अध्यक्ष, भाजपा हरियाणा

भाजपा ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित करने और भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी आगे है। भाजपा सरकार में अशोक खेमका जेल में जाएंगे और वाड्रा मजे में रहेंगे।
-नवीन जयहिंद, अध्यक्ष आप, हरियाणा।

दूसरों को अकारण बदनाम करने वाले अशोक खेमका गेहूं घोटाले में चार्जशीट हुए हैं। मूंग दाल व गेलवैल्यूम शीट मामला बाकी है। खेमका-सरकार की ईमानदारी नकली है।
-रण सिंह मान, प्रवक्ता कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें