फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे खिलाड़ियों की तरह मैं भी अर्जुन अवार्ड का हकदार : मनोज

Thu, 21 Aug 2014 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ओलंपिक सहित राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव रहे कैथल के मनोज कुमार ने अर्जुन अवार्ड न मिलने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विश्व बाक्सिंग रैकिंग में आठवें नंबर के बॉक्सर मनोज कुमार ने अर्जुन अवार्ड न मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद पर कार्रवाई की मांग है।

बॉक्सर मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा कि वह पिछले चार साल से देश के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुकाबले जीत चुका है। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में उसने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसी महीने में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसने भाग लेकर दो मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद अर्जुन अवार्ड में उसकी अनदेखी की गई। मनोज ने कहा कि उसने इस बारे में खिलाड़ियों का चयन करने वाली समिति से भी जवाब मांगा था। उसे बताया गया कि उसके नाम पर विचार नहीं हुआ। ऐसे में मनोज ने सवाल उठाया कि इसमें उसका क्या कुसूर है। वह अन्य खिलाड़ियों की तरह से अर्जुन अवार्ड का हकदार है। इस पूरे मामले की जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें