फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत से आहत मां-बाप ने उठाया ऐसा कदम, सब रह गए हैरान

Sun, 23 Oct 2016 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
शैलर कारोबारी दंपति ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपूरथला के शैलर कारोबारी दंपति ने शनिवार सुबह जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे ने शहर के कुछ लोगों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। थाना सिटी की पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर सात नामजद सहित अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


डीसी चौक के पास स्थित सन्नी साइड में समीपवर्ती गांव फतूढींगा में राइस शैलर चलाने वाले कारोबारी शशि मोहन और उनकी पत्नी शिमला रानी शनिवार सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। उनका बेटा संजीव कुमार उनके कमरे गया तो देखा तो दोनों बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़े थे।

वह दोनों को कपूरथला सिविल अस्पताल ले गया, जहां से ड्यूटी डाक्टरों ने उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। जालंधर ले जाते समय शशि मोहन की रास्ते में ही मौत हो गई, वहीं शिमला रानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने पर सात लोगों पर केस दर्ज

शैलर कारोबारी दंपति ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही थाना सिटी कपूरथला के एसएचओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक दंपति के बेटे संजीव कुमार ने पुलिस को दिए बयान में वरिंदर सूद पुत्र आत्म सूद निवासी कपूरथला, लखबीर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी फत्तूढींगा, लवली कुमार पुत्र राजकुमार, शीला देवी पत्नी राजकुमार निवासी कपूरथला, रवनीत कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी गांव उच्चा, मनी पुत्र गुरदयाल सिंह और सुखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी फत्तूढींगा पर उसके पिता और परिवार को पैसों की वसूली के लिए तंग करने का आरोप लगाया।

संजीव कुमार ने आरोप लगाया कि इन लोगों की वजह से उसके माता-पिता मानसिक तौर पर काफी परेशान रहते थे। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या का रास्ता अपना लिया। थाना सिटी के एसएचओ जरनैल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों के अलावा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि दंपति का एक बेटा पिछले साल ही मौत का शिकार हो गया था। इसको लेकर भी दंपति काफी परेशान थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें