फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से युवक बोला- मैंने और पत्नी ने जहर खा लिया है, दोनों की मौत, दो माह पहले किया था प्रेम विवाह

Sat, 11 Jul 2020 12:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुहला-चीका (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गांव पीडल में गुरुवार की रात एक नवविवाहित जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लड़के के पिता बलवीर सिंह के बयान पर मामला दर्जकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक नफे सिंह कैथल में स्टील फैक्ट्री में काम करता था। उसने महज दो माह पहले ही जींद निवासी पूजा से प्रेम विवाह किया था। दोनों काफी खुश थे। गुरुवार रात्रि दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

 परिजनों का कहना है कि रात को खाना खाने के बाद दोनों सोने ऊपर कमरे में गए थे। रात्रि 12.30 बजे नीचे आकर लड़के ने कहा कि उसने और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। वे अपना जीवन समाप्त करना चाहते हैं। बाद में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें