फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चंडीगढ़ में दौड़ रहीं ओला-उबर कैब, एसटीए की कड़ी हिदायत, 'इनमें सफर करने से बचें'

Fri, 18 Sep 2020 12:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Ola Cab
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बिना रजिस्ट्रेशन कई कंपनियां कैब सर्विस चला रही हैं। इसे लेकर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के सेक्रेटरी हरजीत सिंह संधू ने हिदायत जारी की है। इसमें ऐसी टैक्सियों में यात्रा न करने की सलाह दी गई है। एसटीए ने पब्लिक नोटिस जारी कर कहा है कि शहर में सिर्फ ओला और उबर के पास ही कैब चलाने के लिए लाइसेंस है, जबकि सैकड़ों टैक्सियां बिना लाइसेंस चल रही हैं।
विज्ञापन


एसटीए के अनुसार शहर में कई कंपनियां कैब सर्विस चला रही हैं, लेकिन उन्होंने लाइसेंस नहीं लिया है। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद यह पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। यह भी कहा है कि अगर कोई कैब चालक अन्य किसी कंपनी के लिए गाड़ी चला रहा है तो उसे भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि ओला और उबर के अलावा किसी अन्य कंपनी ने लाइसेंस नहीं लिया है।

ऐसे में अन्य किसी कंपनी की गाड़ी चलाते हुए कोई ड्राइवर पकड़ा जाता है तो उसका चालान काटने के साथ गाड़ी भी जब्त की जा सकती है। हरजीत सिंह संधू ने पब्लिक नोटिस में इन ड्राइवर नाम की कैब कंपनी का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि लोग किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए ऐसी कंपनियों की कैब में यात्रा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें