फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिनभर उमस ने किया बेहाल<bha>;</bha> रात में बरसे बादल, कल भी बारिश के आसार

विज्ञापन
सेक्टर -22 में बारिश में गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में अब भी बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया। वहीं देर रात हुई तेज बारिश से माैसम सुहाना हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा।
मौसम निदेशालय ने यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश के लिए पूरा दिन यहां के लोग तरसते रहे। दोपहर में उमस ने परेशान करना शुरू किया। बाजार से लेकर लेक तक लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान करीब दो डिग्री तक तापमान भी गिर सकता है। शहर में कई दिन से बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

इस मानसून के सीजन में 1 जून से अब तक कुल 38.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश के मुकाबले 70 फीसदी कम है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अभी मानसून को रफ्तार पकड़ना बाकी है। फिलहाल लोगों को अभी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें