फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कोसमोस क्लब में हुक्का परोसने पर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित कोसमोस क्लब में छापा मारकर हुक्के बरामद किए हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने पर क्लब संचालक लतेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस टीम रात करीब 12 बजे एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 में बेसमेंट में स्थित कोसमोस क्लब में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने क्लब में छापा मारा। जहां क्लब में आए ग्राहकोंं को अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी हुक्का परोसने कि परमिशन नहीं दिखा सका। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने क्लब से कई हुक्के बरामद किए हैं। इससे पहले भी सेक्टर-9 में चल रहे क्लब से अवैध हुक्के बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें