फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उमस भरी गर्मी ने किया परेशान, अगले सप्ताह हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में वीरवार सुबह बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप ने उमस और गर्मी दोनों को बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले 24 घंटों में शहर में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से लेकर रविवार तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले सप्ताह बारिश हो सकती है। इस साल एक जून से अब तक कुल 369.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 26 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें