फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के आश्रम में नरबलि, कोर्ट पहुंचा मामला

Wed, 03 Dec 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में गिरफ्तार सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल से संबंधित एक अन्य मामले में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई है।
विज्ञापन


यह मामला रामपाल के बरवाला आश्रम में कथित नरबलि से संबंधित है। इस मामले में जवाब देने के लिए हरियाणा सरकार ने तीन हफ्ते का समय मांगा तो हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए 12 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

24 वर्षीय युवक का शव मिला था आश्रम से

जींद निवासी हरिकेश ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि रामपाल ने उनके 24 साल के पुत्र रणधीर की बलि दे दी थी। इस बारे में बरवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दी गई है। हरिकेश ने याचिका में कहा है कि उनके बेटे की हत्या को खुदकुशी बताया जा रहा है।

याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी कराए जाने की मांग की है। याचिका पर एसएसपी हिसार और बरवाला सहित सीबीआई से जवाब तलब किया गया है।

रणधीर का शव सतलोक आश्रम में अगस्त माह में मिला था और रणधीर की हत्या 21 अगस्त को होने की आशंका जताई गई थी। याचिकाकर्ता के वकील ने बेंच को पिछली सुनवाई पर जोर देकर कहा था कि रामपाल के आश्रम में गैरकानूनी और अवैध गतिविधियों का खुलासा होता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें